पूर्णिया, दिसम्बर 20 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।धमदाहा अनुमंडल के चारों प्रखंडों धमदाहा, भवानीपुर, रूपौली एवं बीकोठी में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जल्द ही प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम अनुपम ने अपने ज्ञापांक 3763 के माध्यम से आदेश दिया है कि प्रत्येक प्रखंड में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की विस्तृत जांच रिपोर्ट के साथ आगामी 24 दिसंबर को अपराह्न एक बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। एसडीएम ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी चार प्रखंडों में अवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.