सीवान, मार्च 23 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय प्रांगण में बिहार दिवस को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पूरे महाराजगंज क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता विज्ञान प्रदर्शनी बाद प्रतियोगिता पेंटिंग और चित्रकला जैसे कार्यक्रम में बच्चों ने हिस्सा लिया और अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा, कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह किया गया मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज अनीता सिंन्हा रही मंच संचालन महेंद्र कुमार पांण्डेय ने किया ।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर उपाध्याय जी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन करते वक्त बताया कि रंगोली, पेंटिंग,वाद विवाद,एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को सोमवार को विजेताओं को...