बगहा, मार्च 27 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन काल से स्थापित आस्था के महा केंद्र माता नर देवी मंदिर में चैत रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ व मेला को देखते हुए बगहा पुलिस जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र ने मंदिर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जाएजा लिया।उन्होंने बताया कि मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पुरुष,महिलाएं और बच्चे भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसे लेकर मंदिर मार्ग में कोई श्रद्धालु यत्र तत्र वाहन पार्किंग ना करें।श्रद्धालु सुविधा पूर्वक पंक्तिबद्ध होकर विधि व्यवस्था के अनुरूप पूजा अर्चना करें। इसे लेकर मार्ग में और मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। मंदिर परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए महिला बल को भी तैनात किया गया है। इस...