जहानाबाद, मार्च 13 -- पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और तेज गति से कार्य करना सुनिश्चित करेंगे अरवल, निज संवाददाता। मगध क्षेत्र के आईजी छत्र नील सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय के संचिकाओं का अवलोकन किया गया। केस से संबंधित संचिका का जांच किया गया। निरीक्षण के क्रम में केस निष्पादन की गति सही पाया गया। निरीक्षण में सभी संचिका का अदतन पाया गया। निरीक्षण के बाद आईजी क्षत्र नील सिंह ने बताया कि निरीक्षण में सभी सही पाया गया है एवं पंजी का अवलोकन में भी कार्य सही पाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ बिंदु पर सुधार करने का भी निर्देश दिया गया है। नि...