बेगुसराय, मई 25 -- मंझौल। अनुमंडल परिसर में बाइक पार्किंग स्टैंड की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवश्यक कार्य से अनुमंडल कार्यालय आते हैं। लोगों के अनुसार अभी तक कई बाइक की चोरी हो चुकी है। हेलमेट की चोरी तो आम बात है। अनुमंडल परिसर में अव्यवस्था के कारण यत्र तत्र बाइक लगे रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि अनुमंडल एवं कोर्ट परिसर में बाइक पार्किंग स्टैंड की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- अनुमंडल परिसर में बाइक पार्किंग स्टैंड का अभाव यह भी पढ़ें- जमुआ: 7.5 करोड़ से बना ईको पार्क कुव्यवस्था का शिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...