अनुमंडल पदाधिकारी ने किया अस्पताल एवं गांधी सदन का निरीक्षण
पूर्णिया, मई 27 -- रूपौली, एक संवाददाता। रेफरल अस्पताल रूपौली का औचक निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने बुधवार को किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पूछताछ करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिया। वही अस्पताल परिसर स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूपौली के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दूसरी ओर अनुमंडल पदाधिकारी टीकापट्टी स्थित गांधी सदन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुखिया शांति देवी, बीडीओ अरविंद कुमार और आरओ अमित कुमार अमन मौजूद थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गांधी सदन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा जिसमें रंगरोगन, सुरक्षा मानक, साफ-सफाई, लाइटिंग, पार्किंग, ओपन जिम इत्यादि की रूपरेखा तैयार करने के लिए भौतिक निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.