मधुबनी, नवम्बर 29 -- झंझारपुर। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आनंद राज शनिवार को उपकारा झंझारपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दंडाधिकारी सम्पूर्ण कारा (सभी पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, लाईब्रेरी, अस्पताल, तरूण कक्ष, नवप्रवेशी कक्ष, पाकशाला, पाठशाला एवं कारा गोदाम) का भ्रमण किया। कक्षों में बंदियो से साक्षात्कार किया और उनकी समस्या और सुविधा के बाबत पूछताछ की। कारा अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि न्यायाधीश महोदय कारा के अंदर और बाह्य भाग की साफ-सफाई, स्वच्छता की प्रशंसा की। कारा की साफ-सफाई लगातार मेंटेन रखने का निर्देश दिया। कारा प्रभारी जमादार रंजीत कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार शर्मा, रवीन्द्र कुमार कारा कर्मी के साथ-साथ कक्षपाल भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.