गया, अप्रैल 3 -- उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरा, छठवां में कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। दसवीं परीक्षा में अनुमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नन्दलाल कुमार और 12वीं की परीक्षा में स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ममता कुमारी को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में अपने क्लास में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। रेशमी पंडित ने बताया कि विद्यालय के छात्र नंदलाल ने कक्षा दसवीं में टिकारी अनुमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक जयशंकर तिवारी, संगीता शर्मा, मनीष कुमार, प्रभाकर कुमार, पवन कुमार, रेशमी, सपना, रजनी, धर्मेन्द्र, ब्रजेश, गुलशन, सत्य प्रका...