भागलपुर, जुलाई 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सारण जिले में प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को राज्यव्यापी आह्वान पर कहलगांव अनुमंडल के तीनों प्रखंडों कहलगांव, पीरपैंती और सन्हौला के बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर कार्यालयीन कार्य किया। अधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा प्रखंड स्तर के अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।बीडीओ संघ के आह्वान पर आयोजित सांकेतिक विरोध के दौरान कहलगांव के बीडीओ राजीव रंजन सहित पीरपैंती एवं सन्हौला के बीडीओ ने नियमित कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों पर बढ़ते हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और इससे अधिकारियों का मनोबल प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लाइसेंस के बिना ज...