लखीसराय, अप्रैल 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभाकर कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में की। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी दी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, राजस्व, कृषि समेत अन्य विभागों की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर आ रही दिक्कतों को साझा किया, जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित समाधान और समयबद्ध निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक, लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.