अररिया, दिसम्बर 9 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन की ओर से सोमवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्ष लगाये गये। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भविष्य में इसके लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, मनरेगा पीओ रामानुज पंडित, मनरेगा के कनीय अभियंता शाहबाज कैफी, पंचायत रोजगार सेवक राकेश देव, पंचायत तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण संतुलन अत्यंत आवश्यक है, इसलिए हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.