सीवान, जून 17 -- महाराजगंज। अनुमंडल कार्यालय महाराजगंज परिसर में नगर पंचायत द्वारा लगाया गया ठंडा प्याऊ इन दिनों केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। भीषण गर्मी के बावजूद प्याऊ से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे कार्यालय आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता सीमा कुमारी ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रतिदिन हजारों लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। परिसर में लगभग 50 अधिवक्ता भी बैठते हैं तथा सभी प्रमुख पदाधिकारियों के कार्यालय भी यहीं स्थित हैं। इसके बावजूद ठंडा प्याऊ बंद रहने से लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन से अविलंब प्याऊ को चालू कराने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में आम लोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...