बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- अनुमंडल कार्यालय के पास दो गुमटियों से लाखों की चोरी लैपटॉप, बैटरी, इनर्वटर सहित अन्य कीमती सामान ले गये चोर फोटो 02 शेखपुरा 01 - चोरी के बाद टूटी गुमटी में बिखरा पड़ा सामान । शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्ट्रेट परिसर के अनुमंडल कार्यालय के समीप गुरुवार की रात को चोरों ने हिमाकत दिखाते हुए दो गुमटियों से लाखों की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने कोर्ट के मुंशी दानी प्रसाद और विधापुर के गौरव कुमार की गुमटी में घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। पीड़ित लोगों ने बताया कि चोरों ने गुमटियों को तोड़कर लैपटॉप, बैटरी, इनर्वटर सहित अन्य कीमती सामान व नकद 20 हजार चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह जब गुमटी खोलने आये तो घटना की जानकारी मिली। दुकानदारों ने बताया कि समीप ...