अनुमंडल अस्पताल से वीडियो वायरल होने पर डीएस से स्पष्टीकरण
बक्सर, अप्रैल 17 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल से वीडियो वायरल हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक ने स्पष्टीकरण की मांग की है। बता दें कि गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवती मरीज को इंजेक्शन लगाते हुए दिख रही है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि युवती अस्पताल की कर्मी नहीं है। बल्कि यह बाहर की युवती है जो यहां काम सीख रही है और मरीजों को इंजेक्शन देने के साथ अन्य मेडिकल सेवा भी दे रही है। इसका वीडियो सीएस, डीएम सहित अन्य वरीय अधिकारियों को भेजा गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएस डॉ. शिव कुमार चक्रवर्ती ने डीएस डॉ. प्रेमा कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग की है। वहीं इस संबंध में जानकार डॉक्टरों का कहना है कि अनुमंडल अस्पताल में बाहरी किसी व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.