अनुमंडल अस्पताल में 307 गर्भवती की हुई जांच
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- चक्रधरपुर। अनुमंडल अस्पताल के नवनिर्मित भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुमंडल क्षेत्र की 307 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। अनुमंडल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणिता बांका एवं डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, रक्त जांच, एचआईवी समेत अन्य जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद जरूरत के अनुसार महिलाओं को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा गर्भावस्था के दौरान खान-पान, नियमित जांच और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- अनुमंडल अस्पताल में 307 गर्भवती की हुई जांच शिविर के सफल संचालन में एएनएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.