अनुमंडल अस्पताल में मलेरिया व टाइफाइड के मरीज बढ़े
चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इन दिनों मलेरिया, टाइफाइड समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सभी बेड मरीजों से भरे हुए हैं। वहीं रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए ओपीडी पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन करीब 180 से 200 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें मलेरिया, टाइफाइड, बुखार, सर्दी-जुकाम समेत अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं। वहीं प्रतिदिन करीब छह से सात मरीज मलेरिया से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसमी बीमारियों के साथ ही कुत्ता और बिल्ली के काटने के मामलों में भी वृद्धि हुई है। अस्पताल में रोजाना करीब 20 से 25 मरीज कुत्ता और बिल्ली के काटने के बाद इलाज कराने पहुंच रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.