घाटशिला, मई 15 -- घाटशिला, संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में गुरुवार को ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया। मौके पर विधायक ने कहा कि अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड से यहां मरीज आते हैं। गंभीर स्थिति में ब्लड के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, पर अब आसानी से यहीं ब्लड मिल जाएगा। ब्लड स्टोरेज सेंटर में प्रत्येक ग्रुप का 2 यूनिट ब्लड रखा जाएगा। वैसे यहां पर 100 यूनिट ब्लड रखने के लिए दो डीप फ्रीजर की व्यवस्था की गई है। विधायक ने लोगों से आग्रह किया है कि ब्लड स्टोरेज सेंटर शुरू होने के बाद अधिक से अधिक संख्या में लोग रक्तदान करें, ताकि यहां के लोगों को ब्लड के लिए जमशेदपुर जाने की जरूरत नहीं पड़े।

ब्लड स्टोरेज सेंटर का इतिहास अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आरएन सोरेन ने बताया कि पूर्व में भी यहां पर ब्...