अनुमंडल अस्पताल में डायरिया के सात मरीज भर्ती
साहिबगंज, मई 14 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया का प्रकोप अब भी जारी है। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के अलावा फुलवरिया, रजवाड़ा, कोयला बाजार आदि जगहों से उल्टी दस्त से पीड़ित सात मरीज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती हुआ है। डॉक्टर की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर सादिक अंसारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से ओपीडी में लगातार उल्टी दस्त के मरीज पहुंच रहे हंै। अधिकांश मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है ,लेकिन गंभीर मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में डायरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। अस्पताल में डायरिया से संबंधित सभी आवश्यक दवा उपलब्ध है । फोटो 7, अनुमंडल अस्पताल में भर्तर्ी मरीज।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.