अनुमंडल अस्पताल पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को मिल रहा नया जीवन
सीवान, जून 1 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां पांच वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को भर्ती कर चिकित्सकीय देखरेख में उनके वजन, उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवा, पौष्टिक आहार एवं विशेष देखभाल की व्यवस्था की जाती है।
एनआरसी में बच्चों की देखभाल एनआरसी में बच्चों के साथ उनकी माताओं के रहने की भी समुचित व्यवस्था है। भर्ती अवधि के दौरान बच्चों को नियमित अंतराल पर दूध, संतुलित भोजन तथा आवश्यक दवाएं दी जाती हैं। साथ ही सरकार की ओर से बच्चों की माताओं के बैंक खाते में 21 दिनों तक प्रतिदिन 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। उपचार पूरा होने के बाद चिकित्सकों की जांच के उपरांत बच्चों को छुट्टी दी जाती है तथा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.