भागलपुर, मई 10 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव अनुमंडल अस्पताल परिसर से शनिवार की दोपहर अस्पताल में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर की बाइक चोरी हो गई। चोरी की वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सत्कार चौक निवासी विनय कुमार यादव अनुमंडल अस्पताल के मेडिसिन विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी बाइक प्रसव वार्ड के समीप खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया। कहलगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े प्लाईवुड व्यापारी की घर के सामने से बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...