अनुमंडल अस्पताल : केंद्रीय टीम ने प्रसव कक्ष, दवाइयों के स्टॉक का किया निरीक्षण
घाटशिला, मई 27 -- घाटशिला, संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में मंगलवार को प्रसव कक्ष का निरीक्षण लक्ष्य सर्टिफिकेशन के तहत राष्ट्रीय स्तर की टीम ने किया। टीम का नेतृत्व डॉक्टर रूद्र प्रसन्न दास एवं गुरु प्रीत कौर ने किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रसव कक्ष में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की चेकलिस्ट के आधार पर विस्तृत जांच की। टीम ने प्रसव कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी देखरेख की व्यवस्था का मूल्यांकन किया। जांच के क्रम में संबंधित दस्तावेजों की भी समीक्षा की गई। साथ ही दवाइयों के स्टॉक, साफ-सफाई, जैविक कचरा निष्पादन तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया. यह भी पढ़ें- स्टेट टीम ने किया रुद्रपुर, रामलक्षन स्वास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.