देवघर, दिसम्बर 10 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। अनुमंडल अधिवक्ता संघ मधुपुर का चुनाव 12 दिसंबर शुक्रवार को होना है। चुनाव में कुल 12 पदों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव पदाधिकारी सतीश चन्द्र मंडल, नागेश्वर भैया और पंचम राय शांतिपूर्ण चुनाव कराने की पूरी तैयारी किए हुए हैं। अनुमंडल अधिवक्ता संघ मधुपुर के अध्यक्ष पद के लिए मुरारी प्रसाद सिंह व सुनील कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए विन्देश्वरी प्रसाद शाही व कौशल किशोर दूबे ने दावेदारी की है। महासचिव पद के लिए समीर कुमार यादव व श्याम सुंदर भैया ने दावेदारी जतायी है। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए जितेन्द्र कुमार और सरोज राम मिश्रा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए अनिल कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष पद के लिए छोटेलाल दास व धनंजय प्रसाद शाही, सह कोषाध्यक्ष के लिए अवधेश कुमार ठाकुर और शकील ...