देवघर, नवम्बर 28 -- मधुपुर प्रतिनिधि अनुमंडल अधिवक्ता संघ मधुपुर चुनाव नामांकन के चौथे दिन सिर्फ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशी दशरथ प्रसाद पांडेय और सोहेल अख्तर अंसारी ने अपना नामांकन प्रपत्र चुनाव कमेटी के सदस्यों के समक्ष दाखिल किया। संघ के ऑफिस बियरर्स के 12 पदों के लिए अभी तक 18 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन प्रपत्र भरा गया है। कुल 204 मतदाता सदस्यों द्वारा 12 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। शुक्रवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...