अनुमंडलीय अस्पताल-हुसैनाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का हुआ शुभारंभ
पलामू, जून 15 -- अनुमंडलीय अस्पताल-हुसैनाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का हुआ शुभारंभ मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल- हुसैनाबाद में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की विधिवत शुरुआत किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के रवि ने दीप प्रज्वलित कर और स्वयं अल्बेंडाजोल की दवा खाकर किया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और किशोरों को कृमि से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार करना है।अभियान के शुरुआत के मौके पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. माहिरा इरम, डॉ. अमित कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विभूति कुमार गुप्ता सहित कई सहिया और स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.