अनुमंडलीय अस्पताल में 15 दिनों में शुरू होगी सिजेरियन सेवा
गढ़वा, मई 13 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ.केनेडी ने बुधवार को उपायुक्त के निर्देश पर नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि नगर ऊंटारी अस्पताल में छोटे-बड़े सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा अगले 15 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाए। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी और उन्हें प्रसव के लिए दूसरे शहर या सदर अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। डॉ. केनेडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित आयुष्मान डिजिटल योजना के तहत कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। जल्द ही नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.