खगडि़या, मार्च 10 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी इन दिनों सुविधाओ एवं संसाधन की कमी से जूझ रहा है। अनुमंडल क्षेत्र की बड़ी आबादी के इलाज का भार उठाने वाला यह अस्पताल मुलभूत सुविधा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी झेल रहा है। स्थिति ऐसी है कि यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को या तो घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर या बेगूसराय रेफर कर दिया जाता है। गोगरी के शिरनिया गावं निवासी मनोज कुमार मिश्रा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर अस्पताल में शौचालय, पेयजल, चिकित्सक लिफ्ट, अल्ट्रासाउंड, पोस्टमार्टम, ब्लड बैंक, सिटीस्केन, दन्त शल्य चिकित्सक, महिला चिकित्सक, ओर्थोपेडिक सर्जरी, नेत्र सर्जन, आदि सुविधा देनें की मांग की है। उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि अनुमंडलीय अस्पताल मे...