साहिबगंज, अप्रैल 19 -- राजमहल, प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश में रविवार को अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मौके पर कुल 10 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में रतन राय, सूरज चौधरी, कृष्णेन्दु साहा, रघुनाथ प्रसाद साहा, डॉक्टर नाजिश अहमद, किरण कुमारी, प्रवीण अग्रवाल सहित सात लोगों ने रक्तदान किया। डॉ टुडू ने बताया कि रक्तदान शिविर सहित कुल दस लोगों ने रक्तदान करते हुए कुल दस यूनिट रक्त जमा कराया। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। मौके पर डॉ सौरभ कुमार, लैब टेक्नीशियन नौशाद अंसारी, आशीष कुमार, सुमन कुमार, मंगल मालटो, मो आफताब, सुनील कुमार, अस्पताल के अन्य कर्मी उपस्थित थे।फोटो: यह भी पढ़ें- रोटरी शिव...