अनुमंडलीय अस्पताल में लगे एनआईसीयू हो रहा बेकार
खगडि़या, मई 24 -- गोगरी । एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल, गोगरी में एनआईसीयू है। पर, चाइल्ड विशेषज्ञ डॉक्टर के आभाव में नवजात मरीज को रेफर कर दिया जाता है। जिससे मरीज के परिजनों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से लोगों में है रोष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि चाइल्ड विशेषज्ञ के अभाव में एनआईसीयू बेकार पड़ा हुआ है। विभागीय स्तर से अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित चाइल्ड विशेषज्ञ चिकित्सक को सदर अस्पताल में डिप्टेशन कर दिया गया है। वर्तमान में अनुमंडलीय अस्पताल में चाइल्ड विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। जिसके कारण अस्पताल में बने एनआईसीयू बेकार पड़ा हुआ है। गत शनिवार को अस्पताल में कई लोगों ने बताया कि प्रसव होने पर नवजात की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने सलाह दी कि नवजात के मुंह मे गंदा पानी चला गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.