औरंगाबाद, मई 15 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद की ओर से अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर परिसर में रविवार को विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें आम लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराने संबंधी योजना-2024 पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। नशामुक्त भारत अभियान-2025 तथा मध्यस्थता विशेष अभियान के तहत आपसी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के उपायों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन के लिए पैनल अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार एवं पारा विधिक स्वयंसेवक चंद्रशेखर आजाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंद...