अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़
पूर्णिया, जून 14 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल भवन में आग से बचाव के लिए लगाए गए कई अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) करीब नौ माह पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन अब तक इससे अनजान बना हुआ है। ऐसे में किसी आपात स्थिति में मरीजों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार तीन मंजिला अस्पताल भवन में अगलगी की घटनाओं से बचाव के लिए कुल सात अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। इनमें से कई महत्वपूर्ण वार्डों और कक्षों में लगे फायर एक्सटिंग्विशर की वैधता समाप्त हो चुकी है। अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित पैथोलॉजी कक्ष, चिकित्सा कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, अंतरवासी कक्ष, महिला सामान्य वार्ड, पुरुष वार्ड, स्टोर रूम, प्रसव कक्ष त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.