सहरसा, मार्च 17 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में सोमवार को मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत परिवार नियोजन हेल्थ मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन एसडीएम आलोक राय ने किया। इस दौरान उन्होंने परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से छोटे परिवार को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन से परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और समाज के विकास में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह विशेष अभियान 20 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रखंड स्तर पर लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रखंड में 100 महिला बंध्याकरण और 10 पुरुष नसबंदी कराने का लक्ष्य रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.