पूर्णिया, अप्रैल 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा पहले से ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहा है, इसके बावजूद यहां से 17 कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर अन्य स्थानों पर भेजे जाने से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अस्पताल से वर्षों से विभिन्न जगहों पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मियों में डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. कृष्ण मोहन दास, डॉ. बागेश्वर कुमार एवं डॉ. दिनेश कुमार सहित चार चिकित्सक शामिल हैं। वहीं किरण कुमारी, रामेश्वरी प्रसाद और आशीष कुमार सहित तीन जीएनएम, अनिता कुमारी एएनएम, शक्ति कुमार फार्मासिस्ट, मोहम्मद मोजिम डाटा ऑपरेटर, अजय कुमार प्रचारी तथा निशि कुमारी बीएचएम भी पिछले करीब पांच वर्षों से केनगर प्रखंड अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत ...