खगडि़या, अप्रैल 18 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अनुमंडलीय अस्पताल में रोज दिन दो-तीन मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है। डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को गोगरी प्रखंड के शिशवा बरैटा गांव निवासी निवास यादव की पुत्री शिवानी कुमारी को डायरिया के इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना कई डायरिया मरीज आ रहे हैं। जिसका उचित इलाज किया जा रहा है। अधिकांश मामलों में दूषित पानी और अस्वच्छ खान-पान ही मुख्य कारण बन रहे हैं। उन्होंने ल...