सासाराम, जुलाई 13 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमिताभ ने कहा कि टीबी जानलेवा बीमारी नहीं है और इसका सफल इलाज नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने से संभव है। उन्होंने मरीजों से चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करते हुए दवा का पूरा कोर्स करने और बीच में इलाज नहीं छोड़ने की अपील की। यह भी पढ़ें- Faridabad News: टीबी रोगियों को राशन किट वितरित की गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...