देवघर, जुलाई 1 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में स्थानीय विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत संरचना, मानव संसाधन और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कुल 28 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। प्रमुख निर्णयों में अस्पताल परिसर के पुराने एवं जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण, सुरक्षा की दृष्टि से चाहरदीवारी और मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, परिसर में नाली निर्माण, मुख्य मार्ग और पार्किंग क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने, बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कराने पर सहमति बनी। जर्जर विद्युत वायरिंग, विद्यु...