पूर्णिया, जनवरी 8 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती मरीजों के लिए बेडशीट एवं कंबल की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। 55 बेड वाले इस अस्पताल में 20 बेड प्रसूता महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें दो अलग-अलग कक्षों में सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव के मरीजों के लिए उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा इमरजेंसी तथा कोल्ड वेव वार्ड में भी आवश्यकता के अनुसार बेड लगाए गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेडशीट उपलब्ध कराई जा रही है और सर्दी के मौसम को देखते हुए कंबल भी दिए जा रहे हैं। नियम के अनुसार मरीजों को प्रतिदिन साफ बेडशीट उपलब्ध कराना अस्पताल की जिम्मेदारी है। इस संबंध में कुछ मरीजों ने बताया कि वे अपने साथ कंबल घर से लेकर आए हैं, जबकि कुछ मरीजों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें कंबल उपलब्ध कराया गया है।अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.