पूर्णिया, जून 6 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बायोमेट्रिक मशीन पर चिकित्सक सहित सभी कर्मियों को अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी किया है। अलबत्ता अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से बायोमेट्रिक मशीन खराब है, जिसे ठीक नहीं करवाया गया है। दो वर्ष पूर्व ही यहां पर बायोमेट्रिक इंस्टॉल्ड किया गया। इंस्टॉलेशन के तीन माह तक अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के कार्यालय कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। हालांकि तब अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक पर दर्ज नहीं हो रही थी। सरकारी कर्मियों को ससमय कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करने के लिए लगाया गया बायोमेट्रिक अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित 50 प्रतिशत कार्यालयों में सफलता पूर्वक चल रहा है जबकि बायोमेट्रिक के इंस्टॉल्ड होने के कुछ द...