मुंगेर, जनवरी 22 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल का बुधवार को सिविल सर्जन मुंगेर डॉ. राजू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 100 बेड वाले अनुमंडलीय अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में ओपीडी, इमरजेंसी सेवा, लेबर रूम, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी विभाग, दवा भंडार सहित अन्य विभागों का अवलोकन किया। सिविल सर्जन ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। समग्र व्यवस्था को देखकर सिविल सर्जन ने संतोष व्यक्त किया और अस्पताल प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.