लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पदोन्नति निरस्तीकरण विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश अधिष्ठान अनुभाग द्वारा एक जुलाई, 2026 को जारी विज्ञप्ति के तहत अनुभाग अधिकारी के पद पर की गई प्रभात दुबे की पदोन्नति को तात्कालिक प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। वरिष्ठता निर्धारण के लिए एक पृथक समिति का गठन किया गया है।

आधिकारिक आदेश सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, एक जुलाई 2026 को संयुक्त सचिव, उप सचिव, अनु सचिव एवं अनुभाग अधिकारी के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही की गई थी। इस प्रक्रिया में समीक्षा अधिकारी से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति के संदर्भ में वरिष्ठता निर्धारण को लेकर कतिपय समीक्षा अधिकारियों द्वारा 17 जून 2026 और 14 जुलाई 2026 को प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए गए थे।

उच्च न्यायालय में याचिका इन प्रत्यावेदनों के निस्तारण से प...