पूर्णिया, अगस्त 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुभव प्रमाण पत्र के सत्यापन के उपरांत पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में कार्यरत कुल 32 सहायक प्राध्यापकों को वेतन मिलेगा। इस संदर्भ में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। कुलसचिव के द्वारा जारी किये गये आदेश में उल्लेख किया गया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा अनुशंसित एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में कार्यरत ऐसे सहायक प्राध्यापक, जिन्हें नियुक्ति के समय अनुभव प्रमाण-पत्र के आधार पर लाभ प्रदान किया गया है तथा जिनके अनुभव प्रमाण-पत्र का सत्यापन अभी लंबित है, उनका मासिक वेतन भुगतान तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। यह भी पढ़ें- Katihar News: जिले के नौ कॉलेज शिक्षकों के वेतन पर...