अनुभव प्रमाणपत्र की जांच रिपोर्ट के बाद मिलेगा शिक्षकों को वेतन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में अनुभव प्रमाणपत्र की जांच रिपोर्ट के बाद ही विश्वविवद्यालय सेवा आयोग से नियुक्त सहायक प्राध्यापकों का वेतन जारी होगा। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया अब पांच-छह सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच की रिपोर्ट आनी है। इसके बाद इनका वेतन जारी कर दिया जाएगा।सूत्रों बताया कि नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों का प्रान नंबर बना दिया गया है। बीआरएबीयू में 160 सहायक प्राध्यापकों को वेतन नहीं मिल रहा है। ये गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी विषयों के हैं। इनमें से कई शिक्षक हैं, जिनकी नियुक्ति जनवरी में हुई और अबतक उन्हें वेतन नहीं मिला है। राजनीति विज्ञान विभाग के एक सहायक प्राध्यापक ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से उनकी हालत काफी खराब है। सहायक प्राध्यापक ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.