मेरठ, मार्च 17 -- कैलाश पर्वत पर चल रहे भक्तामर विधान एवं पाठ में मंगलवार को भगवान की पूजन व शांतिधारा की गई। भगवान का अभिषेक कैलाश चंद जैन,, हिमांशु जैन,, शांतिधारा आशीष जैन,, प्रकाश जैन,, ऋषभ जैन ने किया। आरती का दीप प्रज्वलन आराध्या जैन,, अमिता जैन ने किया। विधान के मध्य मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि सत्य शब्दों का विषय नहीं, अनुभव का विषय है। क्योंकि जो शब्दों से व्यक्त होते है वह अधूरे होते है और जो अनुभव से गुजरता है वहीं पूर्ण होता है। सत्य सूरज के समान है और शब्दों पर बादल आ जाने पर उसका प्रकाश मंद हो जाता है। सत्य को उजागर करने के लिए शब्दों का सहारा लिया जाता है। इसके बाद पाठ का विसर्जन किया गया। पंच परमेष्ठी एवं चौबीस तीर्थंकर की आरती का दीप प्रज्वलन गुरुकुल के छात्रों ने किया। विधान के 38वें दिन 81 परिवारों की ओर से भक्तामर व...