दरभंगा, मई 15 -- दरभंगा। सीबीएसई 12वीं में हैरो इंग्लिश स्कूल के विज्ञान गणित के छात्र अनुभव झा एवं ज्योति भारती ने गणित जीव विज्ञान में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। प्राचार्य शैलेंद्र झा ने बताया कि आरोही कुमारी को 94, सृष्टि स्वर्णिम 92.20, शैलजा मिश्रा 91.20, आदर्श कुमार अंशु 90.80, अस्मित कुमार 90.40 व अनंत कृष्ण चौधरी ने गणित में 90 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं। वहीं, समीर मोहन चौधरी ने वाणिज्य में 89.60 व शिवांश सत्यम प्रियदर्शी ने गणित से 89.60 अंक प्राप्त किये हैं। हैरो इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य शैलेंद्र झा ने सफल छात्र-छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है। यह भी पढ़ें- एकलव्या सेंट्रल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम यह भी पढ़ें- सीबीएसई-12 वीं परीक्षा परिणाम में भी ब्राइट कैरियर के छात्र-छात्राओं ने...