गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय द्वारा फातिमा हॉस्पिटल का अनुबंध समाप्त होने से रेल कर्मचारियों का इलाज अधर में लटक गया है। स्थिति यह है कि फातिमा हॉस्पिटल ने भर्ती मरीजों को बाहर करना शुरू कर दिया है और डायलिसिस के मरीजों को इलाज देने से मना कर दिया है। समस्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने प्रभावित रेलकर्मियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। कर्मचारियों की पीड़ा सुनने के बाद विनोद कुमार राय ने रेलवे चिकित्सा निदेशक को पत्र लिखकर प्रशासन की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया एवं तत्काल इस अव्यवस्था के समाधान की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी, मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मंडल मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.