अनुबंध पत्र जमा कराने का अनुदेशकों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- विकास खंड पसगवां स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को अनुदेशक संघ पसगवां इकाई के पदाधिकारियों व अनुदेशकों ने बीईओ कार्यालय के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुदेशकों ने अनुबंध पत्र जमा कराने की प्रक्रिया का विरोध दर्ज कराते हुए अपनी समस्याओं को उठाया। अनुदेशकों ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने मांग की कि न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बिना स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुबंध पत्र जमा कराने का दबाव उचित नहीं है। इस दौरान बीईओ ने अनुदेशकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं मांगों को जनपदीय बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- शासनादेश के तहत शिक्षक संकुल सद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.