अनुबंध-कर्मचारियों का राज्यव्यापी धरना, महीनों से नहीं मिला मानदेय
दुमका, जून 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, रांची के आह्वान पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना दिया। राज्य के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष कर्मचारी एकजुट हुए और अपनी मांगें रखीं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अल्प वेतन पर काम करने वाले ये कर्मचारी अब परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हो रहे हैं। धरना के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान करने, अनुबंध कर्मियों की सेवा नियमित करने और आउटसोर्सिंग व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.