अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं मिला सात माह से वेतन
बोकारो, जून 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार सहित अन्य प्रखंडों में डीएमएफटी के अधीन अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले सात माह से वेतन नही मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष इन दिनों विकट स्थिति पैदा हो गई है। इस मामले को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्पन्न हुई समस्या से मंत्री योगेंद्र प्रसाद को अवगत कराया। मंत्री को बताया है कि विगत सात माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस मौके पर बोकारो जिला आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी संघ के जिला सचिव मुन्ना दास ने बताया कि बोकारो जिला के सभी नौ प्रखंडों के विभिन्न अस्पतालों में डीएमएफटी अंतर्गत कुल 60 पारा स्वास्थ्यकर्मी लिखित परीक्षा देकर योगदान दिए हुए हैं। वह सभी स्वास्थ्यकर्मी पिछले दो व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.