आगरा, फरवरी 26 -- जनपद में राज्य सड़क परिवहन निगम से अनुबंध के आधार पर चलने वाली बसों पर अब बैधत स्पष्ट और बड़े अक्षरों में लिखनी होगी। जिससे वैधता खत्म होने के बाद बसें निगम के नाम पर नहीं चल सकें। इसके अलावा सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्रयास करने व शहर को जाम की समस्या से पूरी तरह से निजात दिलाने के लिए डीएम और एसपी ने दिशा-निर्देश दिये हैं। दोनों अधिकारी गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। डीएम प्रणय सिंह द्वारा व्हीकल डिटेंशन यार्ड के निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा की गई। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के कैशलेस उपचार के संबंध में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 2025 के क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि, रोडवेज बस स्टैण्ड पर परिवहन निगम व अन्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.