बस्ती, अप्रैल 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती डिपो से संचालित अनुबंधित बसों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए परिवहन निगम ने सख्त रूख अपनाया है। अब अनुबंधित बसें बिना बीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) के सड़क पर नहीं चल सकेंगी। परिवहन निगम ने एक अप्रैल से सभी अनुबंधित बसों में यह उपकरण अनिवार्य कर दिया है। निर्देशों के अनुसार यदि किसी बस में बीएलटीडी उपकरण सक्रिय नहीं मिला तो एक मई से उसके संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (आईटी) यजुवेंद्र कुमार ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी किया है। साथ ही बस संचालकों को एक माह का नोटिस देकर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक कई अनुबंधित बसों में ट्रैकिंग उपकरण क्रियाशील नहीं होने के कारण उनकी ...