अनुप्रिया ने छानबे ब्लाक के पांच पुलों के उच्चीकरण के लिए लिखा पत्र
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने छानबे ब्लाक के कर्णावती नदी पर बने पांच पुल/रपटा के उच्चीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। कहा है कि इन पुलों का उच्चीकरण न कराए जाने से कर्णावती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। नदी के उस पार स्थित गांवों के लोग बाढ़ के दौरान जान हथेली पर रखकर पानी में डूबे पुल को पार कर अपने घरों को आते जाते है। मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलते ही इन पुलों के उच्चीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गंगा की सहायक नदी कर्णावती नदी पर विभिन्न स्थानों पर पुल और रपटा का निर्माण कराया गया है। इन पुलो की उचाई काफी कम है। इससे गंगा के जलस्तर में वृद्धि होते ही कर्णावती नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हो जाती है और कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.